Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बढ़या हरदो सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव क्षेत्र में दहशत
देवरिया।मईल क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर बढया हरदो गांव के पास सड़क किनारे दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, 112 पर सूचना मिली थी कि रामजानकी मार्ग पर बढया हरदो गांव के बगल में दो व्यक्ति घाय,ल अवस्था में सड़क पर पड़े थे,सूचना पर तुरंत मईल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान वकील यादव पुत्र राजदेव यादव और *विनय यादव पुत्र रामछबीला यादव दोनों निवासी थाना मईल के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।























































Leave a comment