डुमवलिया गांव में घोड़े, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकला माता रानी का भव्य विदाई जुलूस
देवरिया ।देवरिया सलेमपुर नगर में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। माता रानी की विदाई के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। भोजपुरी गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, आर्यन बाबू और टुनटुन यादव की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए।
विसर्जन जुलूस में मूर्ति संख्या 33 के साथ भगवान शिव और उनके गणों की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। वहीं, मूर्ति संख्या 11 के साथ मुंगेर से आए कलाकारों ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के डुमवलिया गांव में भी माता रानी की विदाई के लिए भव्य जुलूस निकाला गया। घोड़े, ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय गीतों के बीच निकले जुलूस में श्रद्धालु नाचते-गाते माता रानी को विदाई देते नजर आए। गांव की सड़कों पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे वातावरण में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने नम आंखों और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


























































Leave a comment