Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यातायात नियम तोड़ने पर 74 वाहनों का चालान, चार सीज

देवरिया। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गुरुवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में भटवलिया, बस स्टैंड, सुभाष चौक और डीएम आवास तिराहे पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कुल 74 वाहनों का चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को सीज किया गया।
अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने और यातायात बाधित करने वाले बस, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, बिना हेलमेट, बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने तथा वैध फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना संचालित ऑटो और ई-रिक्शा पर भी कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, जरूरी दस्तावेज साथ रखने और सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित नहीं करने की अपील की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh