Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सच्ची भक्ति का प्रदर्शन शोर से नही, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और संस्कारो से होता है: शिवशंकर मौर्य

•मां दुर्गा की नम आँखों से विदाई


देवरिया। नगर पंचायत भटनी के केवड़ा चौक पर अम्बे सेवा समिति के आयोजकों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना हवन के बाद प्रतिमा का विसर्जन धार्मिक परंपराओं, प्रशासनिक गाईड लाईन के अनुपालन में पूरी शांति के साथ केवड़ा की गंडक नदी में किया गया। बिना जुलूस, डीजे और शोरगुल के नम आँखों से संपन्न हुए विसर्जन ने आस्था, संयम और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। आयोजकों की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है और स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर सराहना की।
वर्तमान परिवेश में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ही नही बल्कि किसी अन्य धार्मिक समुदायों की जुलूसों में भी तेज आवाज में डीजे बजाने और शोरगुल के बीच जुलूस निकालने का चलन बढ़ रहा है। ऐसे माहौल में केवड़ा चौक के आयोजकों ने सादगी और शांतिपूर्ण तरीके से मां दुर्गा को विदाई देकर यह संदेश दिया। इस अवसर पर वार्ड के सभासद पति शिवशंकर मौर्य ने कहा कि सच्ची भक्ति का प्रदर्शन शोर से नहीं, बल्कि श्रद्धा, अनुशासन और संस्कारों से होता है।
मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मां को श्रद्धापूर्वक विदाई देने और उनके आशीर्वाद के साथ समाज में लौटने का अवसर भी है। इस दौरान शांति बनाए रखना, दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी है। केवड़ा चौक के आयोजकों की पहल ने यह साबित किया कि धार्मिक उत्सव बिना शोरगुल के भी पूरी श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाए जा सकते हैं।
इस आयोजन में शिवशंकर मौर्य,गोरख यादव, राहुल यादव, मनोज गोंड़, राजीव चौरसिया, प्रमोद यादव, विनीत चौरसिया विकास चौरसिया आदित्य यादव, बच्चा मद्देशिया महेश गोंड़ राहुल यादव सहित अन्य आयोजकों की भूमिका रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh