Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज में 150 पौधों का हुआ रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बिलरियागंज/आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघैला स्थित पोखरे पर सूर्यभान सोनकर के नेतृत्व में 150 पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण पाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पौधरोपण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर रुद्र प्रकाश राय, श्रवण मोदनवाल, सूर्यभान सोनकर, अम्बरीष दुबे, राकेश कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, आलोक गुप्ता, सूर्य प्रकाश मिश्रा, राजू पासवान, भारती गुप्ता, संतोष पासवान, दीपेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, हेमंत कुमार, लालजी सिंह और भीमा यादव सहित अनेक लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प व्यक्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh