Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: मुख्यमंत्री कल 13 जून को 955.40 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री 13 जून को विधानसभा सदर आजमगढ़ एवं मुबारकपुर क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 70 करोड़ 35 लाख रुपये है। इसके साथ ही 25 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिनकी अनुमानित लागत 855 करोड़ 05 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

 

इस प्रकार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुल 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है, जिनकी कुल लागत 955 करोड़ 40 लाख रुपये है।

 

इन परियोजनाओं के माध्यम से आजमगढ़ जनपद के बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh