घोसी में आयोजित समर कैंप में युवा सीख रहे हैं चित्रकला।
घोसी। मऊ। घोसी नगर के डाकबंगला रोड स्थित केशव माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में राज्य ललितकला अकादमी के निर्देशन एवं ललितकलाआश्रम एवं संस्कारभारती घोसी के संयुक्त तत्वावधान में 21 मई से 10 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में बड़ी संख्या में युवा प्रशिक्षकों की देख रेख में चित्रकला की बारीकियों को सीख रहे हैं।
संरक्षक प्रमोद कुमार राय, संयोजक राधेश्याम गोड़ की देखरेख में चल रहे चित्रकला कार्यशाला में कलाप्रशिक्षक सचिनगोड़, संदीपवर्मा,निशामद्धेशिया, कुणानविश्वकर्मा, विकास चौहान के द्वारा दिए जा रहे चित्रकला कार्यशाला में विभिन्न आयुवर्ग के 98 बचे चित्रकला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इस कार्यशाला को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस सम्बन्ध में संरक्षक प्रमोदकुमार राय ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों में युवाओं के अंदर छुपी प्रतिभा को उकेरना है। यह कार्यक्रम राज्य ललित कला अकादमी यूपी एवं ललित कला आश्रम एवं संस्कार भारती घोसी के देखकर में चल रही है। हम सभी को डा सुनीलकुमारविश्वकर्मा अध्यक्ष राज्यकला अकादमी का आशीर्वाद प्राप्त है। इस कार्यक्रम में राधेश्यामगोड़,विजयसिंचौहान, डा गोविन्दचौहान, विकासवर्मा आदि का सहयोग प्राप्त हो रहा है।






















































Leave a comment