Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फर्जी बैनामा कर लाखों की ठगी, वांछित अभियुक्त शाहआलम गिरफ्तार

बिलरियागंज/आजमगढ़  बिलरियागंज पुलिस ने जमीन के फर्जी बैनामे और बैंक खाते के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को थाना बिलरियागंज में दर्ज मुकदमे में आरोप था कि वादिनी की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराया गया। साथ ही बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी खाता खुलवाकर बैनामे की धनराशि उसमें ट्रांसफर कर निकाल ली गई। इस मामले में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 90/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471 एवं 120-बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के गुलामी पुरा स्थित जामेतुर रेहसास मदरसा के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त मो. शाहआलम पुत्र स्व. बदरूद्दीन निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की उम्र लगभग 54 वर्ष बताई गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल अजीत कुमार यादव, कांस्टेबल संजय सिंह एवं महिला कांस्टेबल प्रेमलता पाण्डेय शामिल रहीं। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh