छात्रा को ‘डार्लिंग’ कहने वाला प्रोफेसर सस्पेंड, LU कमेटी ने पाया दोषी
लखनऊ University में बीएससी की छात्रा को ‘डार्लिंग’ कहने और कथित तौर पर पेपर लीक का लालच देकर यौन शोषण के प्रयास के आरोप में जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की उच्चस्तरीय अनुशासन समिति की अंतरिम रिपोर्ट में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं।
विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की आपात बैठक में डॉ. परमजीत सिंह के निलंबन पर मुहर लगाई गई। प्रशासन ने उन्हें चार्जशीट जारी करते हुए 15 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो विश्वविद्यालय प्रशासन उनके खिलाफ सेवा समाप्ति जैसी कठोर कार्रवाई भी कर सकता है।
मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच आक्रोश का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।





















































Leave a comment