अगले 24 घंटे में हीट वेव का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
आजमगढ़।जनपद में भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग की ओर से “Extremely Severe Alert” जारी किया गया है। मोबाइल अलर्ट के माध्यम से लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगले 24 घंटों में जिले के कई स्थानों पर हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव चलने की संभावना है।
अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ज्यादा खतरा हो सकता है। ऐसे में हल्के कपड़े पहनने, सिर ढककर बाहर निकलने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार या सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। वहीं किसानों और मजदूरों को भी दोपहर की तेज धूप में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।मोबाईल स्क्रीन पर इस प्रकार की खबर हम सभी को अलर्ट करता है।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।





















































Leave a comment