Education world / शिक्षा जगत

सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल घोसी की दीपिका चौरसिया बनी जिला टापर। विद्यालय का रिजल्ट रहा शतप्रतिशत

घोसी। मऊ। घोसी नगर से सटे मझवारा मोड़ रेलवे क्रॉसिंग स्थिति सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल की 10वी के छात्रा दीपिका चौरसिया ने 97प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त हो गई।
सीबीएसई बोर्ड की 10वी की घोषित परिणाम में सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल भावनपुर की छात्रा दीपिका चौरसिया ने 97.4प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले मे जहां टाप किया है। वही कु प्रकशिमा राय ने 95%, दिवित सिंह ने 92%उत्पल यादव ने 90%, निवेदितासिंह ने 88%तथा आशीष यादव ने 86%अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संस्था के स्थानीय डायरेक्टर गौतम जायसवाल, दीपिका जायसवाल, प्रिंसिपल डा कमलापति ठाकुर, बृजेश यादव आदि ने खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh