Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रौनापार थाना क्षेत्र के गोला घाट पर नहाते समय युवक नदी में डूबा, युवक की तलाश जारी

बिलरियागंज/आजमगढ़  रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत गोला घाट पर रविवार को घाघरा नदी में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया जिसकी वजह से वह डूब गया । वही कुछ अन्य युवकों को घाट पर नाव चलाने वाले ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया । नदी में डूबे युवक की पहचान सरवन यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र चंद्रिका यादव निवासी पिहार नवतपी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि सरवन यादव मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और लगभग एक माह पूर्व घर आया था रविवार को अपने साथियों के साथ घाघरा नदी में नहाने आया। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था इसके दो भाई गुलशन और सुनील इससे बड़े है । वहीं घटना के बाद माता सुमित्रा सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । वही नदी में डूबे युवक सरवन यादव की तलाश स्थानीय प्रशासन द्वारा गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से शुरू कर दी गई है । मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर में लगभग 2:00 बजे सरवन यादव, कमलेश यादव, सचिन यादव, रामभजन यादव, प्रवेश यादव और धनंजय यादव बाइक से घाघरा नदी में नहाने आए थे । नहाते समय कुछ युवक नदी में डूबने लगे, वहीं घाट पर नाव चलाने वाले ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला परंतु सरवन यादव नदी में डूब गया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh