पेट्रोल के दाम की बढ़ोतरी को लेकर सपा सौंपेगी डीएम को ज्ञापन
देवरिया।पेट्रोल मूल्य बढ़ोत्तरी के विरोध मे सोमवार को समाजवादी पार्टी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपेगें । उक्त वातें रविवार को बरहज नगर के एक जलपान गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के जिला उपाध्यक्ष अंबिका यादव ने कही । उन्होने कहाकि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार सभी क्षेत्रों में फेल है। प्रशासनिक कमजोरी के कारण सभी प्रतियोगी परीक्षाएं लीक हो जा रही है जो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।गैस, डीजल, पेट्रोल एवं सी,एन,जी,के दामों में भाजपा की सरकार ने भारी बढ़ोत्तरी की है । जिससें आम जन मानस के सामनें संकट खङा हो गया है । देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। आज तक के इतिहास में इतना झूठा प्रधानमंत्री देश ने नहीं देखा था । जब पाँच राज्यों में चुनाव हो रहा था तो भाजपा के लोग और प्रधानमन्त्री कर कह रहे थे कि हमारा देश तरक्की कर रहा है। और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। चुनाव खत्म होने के बाद प्रधानमन्त्री का संदेश आया कि देश के सामने बङा संकट है। इस लिये हम महगाई बढा रहें है । जनता के सवाल को लेकर समाजवादी पार्टी एक दिवसीय धरना के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा जायेगा।उन्होने समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं से पहुंचने की अपील किया है।
























































Leave a comment