Accidental News / दुर्घटना की खबरें

डंपर की चपेट में आने से चंदौली के दो युवक की भदोही में मौत शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए जा रहे थे बाईक से दोनों युवक

चंदौली। सकलडीहा कस्बा के 35 वर्षीय मुख्तार हाशमी और मैढी गांव के शाहिद हाशमी शादी की कार्ड बांटने के लिए शनिवार को भदोही जनपद के कटरा बाइक से जा रहे थे। गोपीगंज कोतवाली अर्न्तगत भट्ट पुरवा गांव के पास डंफर की चपेट में आने से दोनों युवक की शनिवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीएम के बाद रविवार की देर शाम शव को परिजनों को सौप दिया गया। शव घर पहुंचने पर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। सकलडीहा कस्बा के मोहम्मद शहाबुद्दीन हाशमी के तीन पुत्र हैं। मुख्तार हाशमी, इमरान और अनीश हाशमी है । मुख्तार की शादी धरौली चौकी के मैढी गांव में फिरोज के बेटी रानी से हुआ है। दो पुत्र आफताब और मेहताब है। मैढ़ी गांव निवासी फिरोज के बेटा राजू की शादी आगामी 7 जून को होना है। शनिवार को मुख्तार हाशमी अपनी लूना बाइक से मैढी ससुराल पहुंचा था। वहां से अपने  रिश्तेदार शाहिद के साथ भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली के पास कटरा निमंत्रण देने के लिए जा रहा था। करीब साढे नौबजे डंपर के धक्के से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के जिला अस्पताल ज्ञानपुर ले गई। जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शादी की खुशी मातम में बदला परिजनों का बुरा हाल
मैंढ़ी गांव में शादी को लेकर परिवार के लोग तैयारी में जुटे हुए थे। क्या पता की शादी से पहले परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ेगा। सकलडीहा कस्बा के मुख्तार घर पर रहकर सब्जी का कारोबार करता था। उसके मौत से पत्नी रानी माता रसीदुददीन पिता शहाबुद्दीन का रोते रोते बुरा हाल था। वही मैढ़ी में शाहिद के मौत से पिता वाहिद माता रबिया भाई समीर,अमीर और आदिल का रोते रोते बुरा हाल था। देर रात तक दोनो शव का परिजनों की ओरसे अलग अलग कब्रिस्तान में दफनाया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh