Crime News / आपराधिक ख़बरे

नाबालिग से छेड़खानी व मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी, अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर आकाश चौहान पुत्र राजदेव चौहान निवासी कटघर जलाल, थाना सरायमीर, उम्र करीब 27 वर्ष के विरुद्ध मु.अ.सं. 121/2026 के तहत धारा 75, 115(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोप है कि आरोपी ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की, अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट भी की।

मामले की जांच के दौरान शनिवार 17 मई 2026 को सुबह करीब 8:45 बजे उप निरीक्षक हरिकेश शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी कमालपुर मोड़ के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी आकाश चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक हरिकेश शर्मा, हेड कांस्टेबल अमेरिका यादव तथा आरक्षी रविन्द कुमार शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh