Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एक सप्ताह पूर्व बनी सड़क से उखड़ने लगी गिट्टियां

देवरिया।सलेमपुर  विकास खण्ड के राजस्व ग्राम चक मुकाम अली में एक सप्ताह पूर्व बनी पिच सड़क की गिट्टियां निर्माण के साथ ही उखड़ने लगी, इसको लेकर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए सड़क के पुनर्निर्माण की मांग किया है।
 नवलपुर चौराहे से कौड़ियां मिश्र होते हुए डोलछपरा स्थित छोटी गंडक पर बने पुल तक जाने वाली सड़क से गांव के प्राइमरी स्कूल से पूर्व प्रधान जीनत अकील के घर तक जाने वाली सड़क का रिपिचिंग का कार्य किया गया है। बनने के बाद से ही सड़क की गिट्टियां उखड़कर अगल बगल बिखरने लगी है। कांग्रेस नेता और ग्राम सभा के निवासी सैयद फिरोज अहमद ने बताया कि निर्माण के समय ही ठेकेदार से शिकायत हुई थी, लेकिन उसने कहा कि निर्माण में कोई गड़बड़ी नहीं होगी।अब सड़क टूट रही है। गांव के अब्दुल मन्नान, डॉ खालिद अख्तर, इरफान अंसारी, सैयद अकील अहमद, सैयद बदरुल हुदा, आदिल अहमद,राजू, अहमद कैफ आदि ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर सड़क को सही नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh