Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रेलवेभर्तीबोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे द्वारा मऊ होकर वाराणसी गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन

मऊ।वाराणसी। एनइ रेल प्रशासन द्वारा आगामी रेलवे भर्ती बोर्ड (आर.आर.बी.) ट्रेन एन.टी.पी.सी. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु 05149/05150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन निम्नवत किया जायेगा।
05149 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 13 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक वाराणसी सिटी से 19.30 बजे प्रस्थान कर सारनाथ से 19.41 बजे, औड़िहार से 20.08 बजे, सादात से 20.29 बजे, जखनियां से 20.43 बजे, डुल्लहपुर से 20.57 बजे, मऊ से 21.20 बजे, बेल्थरा रोड से 21.56 बजे, लार रोड से 22.12 बजे, सलेमपुर से 22.47 बजे, भटनी से 23.10 बजे, देवरिया सदर से 23.50 बजे, गौरीबाजार से 00.11 बजे तथा चौरी-चौरा से 00.26 बजे छूटकर गोरखपुर 02.15 बजे पहुँचेगी।
05150 गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 14 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक गोरखपुर से 03.15 बजे प्रस्थान कर चौरी-चौरा से 03.55 बजे, गौरीबाजार से 04.12 बजे, देवरिया सदर से 04.30 बजे, भटनी से 04.56 बजे, सलेमपुर से 05.12 बजे, लार रोड से 05.25 बजे, बेल्थरा रोड से 05.41 बजे, मऊ से 06.20 बजे, डुल्लहपुर से 06.47 बजे, जखनियां से 07.00 बजे, सादात से 07.15 बजे, औड़िहार से 08.18 बजे तथा सारनाथ से 09.00 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 09.15 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/जी.एस./जी.एस.सी.एन. के 15 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे। आवश्यकतानुसार अनारक्षित कोचों की संख्या बढ़ायी जा सकती है तथा गाड़ी को आवश्यकतानुसार पुनर्निर्धारित (रि-शिड्यूल) किया जा सकता है।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु इस विशेष गाड़ी का व्यापक प्रचार-प्रसार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, स्टेशन सूचना पट्टों तथा मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से किया जायेगा। उक्त जानकारी अशोक कुमार,जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh