Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पति-पत्नी के विवाद में पत्नी की गई जान तीन बच्चों के सामने हुई दर्दनाक वारदात, पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अलहनी गांव में शुक्रवार शाम पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने एक महिला की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब सात बजे नीरज निषाद और उसकी पत्नी पिंकी निषाद (32) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पिंकी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद नीरज ने दरवाजा तोड़ दिया और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना अध्यक्ष जयप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर ने बताया कि घटना के दौरान पति नीरज निषाद भी घायल हुआ है, जिसका उपचार कराया जा रहा है। दूसरी ओर मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था और शुक्रवार को हुए झगड़े के बाद पिंकी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दंपति के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना की गई है और जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh