Education world / शिक्षा जगत

नीट परीक्षा 2026: छात्रों की सुविधा के लिए जौनपुर डिपो से चलेंगी अतिरिक्त बसें, 21 जून को विशेष इंतजाम

जौनपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 21 जून 2026 को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जौनपुर डिपो द्वारा विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था की गई है। छात्रों की संख्या को देखते हुए नियमित बसों के साथ अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी।

जौनपुर डिपो के अनुसार विभिन्न मार्गों पर पहले से आवंटित 66 बसों के अतिरिक्त 34 विशेष बसें चलाई जाएंगी। साथ ही किसी भी आकस्मिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए 7 स्पेयर बसें भी तैयार रखी गई हैं। इस प्रकार डिपो के पास कुल 107 बसों का फ्लीट उपलब्ध रहेगा।

ये बसें जौनपुर-प्रयागराज-आजमगढ़-गोरखपुर, जौनपुर-सुल्तानपुर-लखनऊ-कानपुर, जौनपुर-वाराणसी-शाहगंज, जौनपुर-अकबरपुर-अयोध्या-रूपईडिहा, जौनपुर-मिर्जापुर-शक्तिनगर, जौनपुर-केराकत-चंदवक-वाराणसी, रामनगर-बदलापुर-जौनपुर-वाराणसी, कंन्धी-बदलापुर-जौनपुर-वाराणसी, रानीपुर-जौनपुर-प्रयागराज और जौनपुर-मऊ सहित प्रमुख मार्गों पर संचालित होंगी।

परिवहन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रहती है तो आवश्यकता के अनुसार अन्य डिपो और क्षेत्रों से भी बसों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों के फेरे (ट्रिप) भी बढ़ाए जाएंगे ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों से समय से पहले यात्रा की योजना बनाने और निर्धारित बस सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है, जिससे वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh