Accidental News / दुर्घटना की खबरें

रोडवेज बस और एसयूवी में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

घोसी।दोहरीघाट। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बुढावर गांव के पास शनिवार की देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस और स्कार्पियो में आमने-सामने टक्कर में स्कार्पियो सवार एक की मौत हो गई, वही दूसरा गंभीररूप से घायल हो गया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल की जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, स्कार्पियो में टक्कर के बाद रोडवेज बस ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोलो को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया, जबकि चालक फरार है। 
मिली जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के कुटिया सिटी पिपरी निवासी 41 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बाबूलाल और वाराणसी के मिश्रपुरा चौबेपुर निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार यादव पुत्र सोमनाथ यादव दोहरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात में आए थे। शनिवार की देर रात दोनों स्कार्पियो से किसी काम के सिलसिले में दोहरीघाट कस्बा आए हुए थे। वापस बारात लौटते समय बुढावर गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही अनिल कुमार की मौत हो गई, जबकि संतोष कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही एसएचओ संजय त्रिपाठी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर घायल युवक को सीएचसी भेजवाने के साथ मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं टक्कर के बाद रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कई बिजली के पोलो, मोटर साइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh