Latest News / ताज़ातरीन खबरें

NEET-2026 को लेकर DM-SSP का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

आजमगढ़। नीट (NEET)-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जाए।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों के औचक निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh