Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसडीएम अशोककुमारसिंह ने पिउवा ताल में धारा 144 के तहत विवादित भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण

घोसी। मऊ । एसडीएम अशोककुमारसिंह ने सोमवार को राजस्व संहिता की धारा 144 के तहत ग्राम पिउवाताल में दिनेश बनाम उमेश के बीच चल रहे एक विचाराधीन मुकदमे के जल्द निस्तारण को लेकर प्रशासनिक टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अशोककुमारसिंह और क्षेत्रीय लेखपाल योगेंद्र यादव ने मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में जमीन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और मौके की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया ताकि मुकदमे में निष्पक्ष और सही निर्णय लिया जा सके। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि शासन एवं डीएम के निर्देश पर पुराने मुकदमों के जल्द एवं सही निस्तारण को लेकर यह स्थलीय निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण एवं अभिलेखीय साक्ष्य आदि के आधार पर निर्णय लिया जाए गा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh