लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में जान गवाने वालो के प्रति कैडिल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि
देवरिया ।देर रात देवरिया सुबाष चौक पर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में पन्द्रह छात्रों के जाने गवाने वाले छात्रों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी इस दौरान सपा नेता विजय रावत रामप्रीत संगम यादव व अवनिश यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया और कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की प्रशासनिक लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई जिसमें हमारी माँग है की दोषियों पर कार्यवाही हो और प्रत्येक मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा सरकार के तरफ़ से दिया जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो नही तो आए दिन एैसी घटना होती रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से अवनिश यादव प्रदेश महासचिव समाजवादी छात्र सभा रामप्रीत यादव अमित प्रधान जिला सचिव संगम यादव सुरज कुमार मनिष सिंह सैथवार अभिषेक कुमार मनिष यादव राहुल सिंह सज्जन तिवारी अनिल पांडेय सुशील शर्मा विमलेश पाठक इत्यादि लोग उपस्थित थे।






















































Leave a comment