मेहरौना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिहार जा रही एक ट्रक वाहन से कुल 480 पेटी अवैध अंग्रेजी/बीयर शराब बरामद
देवरिया।पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.06.2026 को मेहरौना चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक वाहन नम्बर JH 02AN 4212 से बिहार ले जायी जा रही 78 पेटी रायल स्टैग 375 ML, 38 पेटी रायल स्टैग 180 ML अंग्रेजी शराब, 10 पेटी इम्पीरियल ब्लू 750 ML अंग्रेजी शराब, 19 पेटी इम्पीरियल ब्लू 375 ML अंग्रेजी शराब, 73 पेटी इम्पीरियल ब्लू 180 ML अंग्रेजी शराब, 38 पेटी मैकडावेल 750 ML अंग्रेजी शराब, 85 पेटी मैकडावेल 375 ML अंग्रेजी शराब, 49 पेटी मैकडावेल 180 ML अंग्रेजी शराब व 90 पेटी ट्यूबर्ग बियर 500 ML अंग्रेजी शराब कुल 480 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब/बीयर (कुल 4532 लीटर) के साथ 02 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. शेख खालिद पुत्र शेख शाबिर निवासी पट्टामुन्डाई थाना पट्टामुन्डाई जिला केन्द्रापरा (ओडिसा) उम्र करीब 29 वर्ष व 2. शोएब खान पुत्र कलीम निवासी संग्रामपुर थाना प्रतापपुर जनपद चतरा झारखण्ड हा0मु0 समोध पो0 कोठी थाना कोठी जनपद गया (बिहार) उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-188/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।






















































Leave a comment