Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पहले ही प्रयास में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा में सफल हुईं रुचि यादव, क्षेत्र में खुशी की लहर

दीदारगंज -आजमगढ़ । फूलपुर तहसील क्षेत्र के आधीपुर गांव निवासी कुमारी रुचि यादव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (टीए) परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कल देर शाम में परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
रुचि यादव, पुत्री कैलाश प्रसाद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन एवं निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
रुचि यादव की प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई मथुरा इंटर कॉलेज, नाहरपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने टीडी कॉलेज, जौनपुर से बीएससी (एग्रीकल्चर) एवं बीटीसी की शिक्षा प्राप्त की। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए वह जौनपुर में रहकर निरंतर अध्ययन कर रही थीं। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की।
रुचि यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों एवं अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
परिवार के लोगों ने बताया कि रुचि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।
ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने रुचि यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh