Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई, गलत खाते में भेजे गए ₹6,500 वापस दिलाए

सिधारी/आजमगढ़। थाना सिधारी की साइबर टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आवेदक के गलत खाते में ट्रांसफर हुए ₹6,500 वापस दिलाकर सराहनीय कार्य किया है। यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत प्राप्त हुई।

जानकारी के अनुसार, अथर्व पाठक पुत्र श्रीकांत पाठक, निवासी घोरठ, थाना सिधारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑनलाइन धनराशि भेजते समय त्रुटिवश ₹6,500 किसी अन्य बैंक खाते में स्थानांतरित हो गए थे। गलती का पता चलने पर उन्होंने तत्काल साइबर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना सिधारी की साइबर टीम सक्रिय हो गई। टीम ने साइबर सेल आजमगढ़ के तकनीकी सहयोग से मामले की जांच शुरू की और संबंधित बैंकिंग प्रक्रिया का पालन करते हुए धनराशि वापस कराने के प्रयास तेज कर दिए।

साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आवेदक की पूरी ₹6,500 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस उसके खाते में जमा करा दी गई।

धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने आजमगढ़ पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन लेनदेन करते समय खाते की जानकारी सावधानीपूर्वक जांच लें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या वित्तीय त्रुटि होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन अथवा नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

GGS NEWS 24 | आजमगढ़


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh