Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ की बेटी नेहा ऋद्धि मित्रा ने किया कमाल, भारतेन्दु नाट्य अकादमी में टॉप-10 में बनाई जगह

आजमगढ़। जनपद की प्रतिभाशाली रंगकर्मी नेहा ऋद्धि मित्रा ने प्रदेश की प्रतिष्ठित भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में प्रवेश प्राप्त कर आजमगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनका चयन भातखंडे विश्वविद्यालय से संबद्ध अकादमी के उच्च नाट्य शिक्षा परास्नातक पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।

जानकारी के अनुसार, देशभर से 170 अभ्यर्थियों ने लिखित एवं मौखिक परीक्षा में हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रमाशंकर प्रसाद की पुत्री नेहा ऋद्धि मित्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10वां स्थान प्राप्त किया।

नेहा पिछले कई वर्षों से नगर के चर्चित सूत्रधार संस्थान से जुड़ी हुई हैं और संस्थान की अनेक नाट्य प्रस्तुतियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उनके चयन से रंगमंच और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है।

सूत्रधार संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सीके त्यागी और सचिव अभिषेक पंडित ने बताया कि संस्थान के कई कलाकार पूर्व में भी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के लिए चयनित हो चुके हैं और वर्तमान में नाट्य जगत में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नेहा के चयन पर संस्थान के पदाधिकारियों, कलाकारों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh