महारानी दुर्गावती और भारत माता के आदर्श राष्ट्र को देते हैं प्रेरणा
नदवासराय मऊ ।तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के धार्मिक स्थल देवलास गोंड तख्त पर सोमवार को भारत माता एवं महारानी दुर्गावती वीरता, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रतीक प्रतिमा का अनावरण किया गया ।
24 जून को उनके बलिदान दिवस के पूर्व देवलास पर गोंड समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ,प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामअवध गोंड़ व गोंड तख्त देवलास मंदिर की कमेटी द्वारा किया गया इस अवसर पर महारानी दुर्गावती के बारे में बोलते हुए मुख्य अतिथि राम अवध गोंड ने कहा कि मुगल आक्रमण के विरुद्ध अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।
उपस्थित अन्य वक्ताओं ने कहा कि महारानी दुर्गावती का जीवन केवल एक वीरांगना की गाथा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और नारी शक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी आत्मसमर्पण के बजाय संघर्ष का मार्ग चुना और भारत की गौरवशाली परंपरा को सशक्त बनाया।
इस अवसर पर भारत माता के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत माता केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, सभ्यता और अखंडता का प्रतिनिधित्व करती हैं। महारानी दुर्गावती जैसे महान व्यक्तित्वों ने अपने जीवन नें यह संदेश दिया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और उसकी रक्षा के लिए हर नागरिक को सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में देवलास गोंड तख्त देवलास मंदिर की कमेटी के संरक्षक वर्साती राम गोंड, अध्यक्ष रामनयन गोंड, उपाध्यक्ष रामनगिना गोंड, कोषाध्यक्ष रमाकांत गोंड, मंत्री नरेंद्र गोंड,आय सहित सुनिल कुमार गोंड, सुर्यभाँन (सुलेखनगोंड) पुजारी पंचम गोंड, भारत परिषद के धनंजय चौबे ने देश की एकता, अखंडता व सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा
महारानी दुर्गावती का बलिदान और भारत माता के प्रति उनकी निष्ठा सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे तथा भंडारे का आयोजन किया गया।






















































Leave a comment