Crime News / आपराधिक ख़बरे

नहर में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप। उसकी पहचान आइसक्रीम विक्रेता के रूप में हुई

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल गांव के पूरब दोहरीघाट पम्प कैनाल नहर में मंगलवार की सुबह को एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सुबह करीब 7बजे ग्रामीणों ने नहर के पानी में मृतक की लाश को तैरते देखा था।
मिली जानकारी के अनुसार सतीश कन्नौजिया (55 वर्ष) पुत्र रामप्रीत कन्नौजिया, निवासी पवनीखैरा, मझवारा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मृतक आइसक्रीम बेचता था। ग्रामीणों के अनुसार अक्सर सतीश कन्नौजिया आइसक्रीम लेकर गांव में बेचने आते थे।
जब ग्रामीणों ने नर में तैरता हुआ शव देखा तो हैरान हो गए और लोगों की भीड़ लग गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान के बाद परिजनों को दिया। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा मौत के वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। गांव वाले चर्चा कर रहे थे कि मृतक पीता था शायद नहर में गिर गया होगा और डूबने से मौत हो गई हो।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh