रूद्रपुर-पक्का चौक के संवेदनशील स्थल पर चबूतरे को लेकर तनाव, प्रशासन ने स॑भाला मोर्चा
देवरिया। जनपद के रूद्रपुर नगर के पक्का चौक स्थित एक संवेदनशील स्थल पर बने चबूतरे को लेकर रविवार सुबह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, एक वर्ग के लोगों द्वारा चबूतरे पर कुछ कार्य कराया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम), थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया
सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडे मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा कार्य नहीं होने दिया जाएगा
इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया कहा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



























































Leave a comment