जल निकासी की समस्या को लेकर कपरवार के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा का कपरवार में ग्रामीणों द्वारा जल निकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया ग्रामीणों का कहना था कि टूटी हुई नालियों के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है जिससे आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सबसे कठिन तब हो जाता है जब बरसात होने लगती है का परिवार के पश्चिम टोला स्थित दीवान टोली में करीब 70 परिवारों का अपनी एक ही नाली से होकर बहता है यहां नाली टूट गई है और पानी जाम हो गया है जिससे घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे अगल-बगल वालों का निकलना मुश्किल हो गया है
ग्रामीणों का कहना है कि पश्चिम टोला स्थित शिव मंदिर से लेकर रुद्रपुर रोड तक की नली भी टूट गई है जिसके कारण घरों का पानी अब खेतों में बह रहा है जिससे किसानों को जुताई बुवाई का काम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम सभा के निवासी अहमद शाह असलम शाह ने कहा कि इस बात को लेकर उन्होंने कई बार प्रधान से नाली मरम्मत के लिए कहा लेकिन ग्राम प्रधान आज तक बातों को अंसुना करते रहे ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में आइजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन समस्या का कोई संतोषजनक समाधान नहीं हुआ।
इस समस्या को लेकर प्रदर्शन करने वालों में जहिर ,हनीफ, नूर हसन, भोला ,सुल्तान ,अहमद, असलम शाह ,नूर जहां, शहनाज खातून ,रुगदी खातून सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
इस मामले में वीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल निकासी के लिए नाली का मरम्मत कार्य शीघ्र ही कर दिया जाएगा।



























































Leave a comment