भरत तिवारी के स्मृति में युवा जोश के कार्यकर्ताओं में निकाला कैंडल मार्च
देवरिया।सलेमपुर तहसील के मुख्य द्वार से युवा जोश संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भरत तिवारी के स्मृति में कैंडल मार्च निकालकर संवेदना व्यक्त की कैंडल मार्च तहसील से होते हुए गांधी चौक सलेमपुर एवं कोतवाली सलेमपुर जाकर यह मार्च समाप्त हुआ कैंडल मार्च के दौरान युवा जोश के कार्यकर्ताओं द्वारा भरत तिवारी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा भरत तिवारी का नाम रहेगा, बिहार प्रशासन मुर्दाबाद आदि के नारों को बुलंद करते हुए सलेमपुर नगर में कैंडल मार्च भ्रमण किया। इस कार्यक्रम के दौरान युवा जो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार पांडे, जिला अध्यक्ष अर्जुन दुबे,पारदेश्वर पांडे जिला उपाध्यक्ष, प्रणय मिश्रा, फैयाज अंसारी, आकाश कुमार पांडे, राहुल कुमार, नितिन कुमार,शिव शंकर, शुभम निखिल, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट मौन रहकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



























































Leave a comment