Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राहुल गांधी ने कोटा छात्र सम्मेलन में युवाओं के मुद्दों को उठाया, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

देवरिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में आयोजित छात्र सम्मेलन में देश के युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाए जाने पर कांग्रेस ने समर्थन व्यक्त किया है।

 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि राहुल गांधी ने सम्मेलन के दौरान देश के करोड़ों युवाओं की पीड़ा, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं को मजबूती से सामने रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार बढ़ा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

 

उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा कठिन परिश्रम कर डिग्रियां प्राप्त करने के बावजूद रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं ने छात्रों का विश्वास कमजोर किया है। वर्षों की मेहनत और तैयारी पर पानी फिर रहा है, जिससे अभ्यर्थियों में निराशा बढ़ रही है।

 

श्री मल्ल ने कहा कि सरकार रोजगार सृजन, शिक्षा सुधार और युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाया जा रहा है, जबकि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर चिंता में है।

 

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी लगातार संसद से लेकर सड़क तक छात्रों, युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh