लिच्छवी ट्रेन में छुटे बैग को आरपीएफ मऊ ने यात्री को सौंपा।
मऊ।वाराणसी।मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीषजैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडलसुरक्षाआयुक्त एस रामकृषणन नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,मऊ द्वारा 22 जून 2026 को सहायक उप निरीक्षक राम नयन सिंह अपनी ड्यूटी के दौरान हाजा पोस्ट पर एक व्यक्ति उपस्थित होकर अपना परिचय सुमित कुमार सिंह निवासी जिला सिवान बिहार बताया । उस व्यक्ति ने यह भी बताया कि गाड़ी संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस से दुरोधा से जीरादेई तक जनरल टिकट लेकर यात्रा करने के दौरान जीरादेई स्टेशन पर उतरने के पश्चात उसका एक ग्रे कलर का पिट्ठू बैग ट्रेन में छूट गया था । रेलवे सुरक्षा बल मऊ द्वारा यात्री का आधार कार्ड एवं जनरल टिकट सत्यापित कर समान को सुपूर्द किया गया। सुमित कुमार सिंह बैग पाकर रेल प्रशासन एवं रेलवे सुरक्षा बल की भूरी भूरी प्रशंसा की। उक्त जानकारी अशोक कुमार,
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।



























































Leave a comment