Latest News / ताज़ातरीन खबरें

26 जून के प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका में हुई बैठक

देवरिया।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष  श्वेता जायसवाल  की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दिनांक 26/06/2026 को बराव में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के यशस्वी, जनप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री परम पूज्य महंत  योगी आदित्यनाथ के आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।  मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन, सुरक्षा, निवेश, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उनका आगमन क्षेत्र के लिए गौरव, प्रेरणा एवं विकास की नई संभावनाओं का संदेश लेकर आ रहा है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष   काली प्रसाद  एवं जिला उपाध्यक्ष  राजेश मिश्रा  विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, संगठन की मजबूती तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम में  अंगद तिवारी ,  विवेक गुप्ता ,  जोखन निषाद ,  विद्यानंद तिवारी ,  धर्मवीर सिंह "पप्पू" ,  सचिन सिंह , कुश भगत ,  अभयानंद तिवारी ,आशुतोष तिवारी ,  रतन सोनकर ,अशोक सोनकर ,  सन्नी विश्वकर्मा , गोविंद ,  शुभम निषाद , 
 जुगनू राइन ,  सुशील यादव ,  सुदामा वर्मा ,  नवाब हुसैन ,  सतेन्द्र यादव , अर्जुन भारती  एवं  अमरेन्द्र सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  के आगमन को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगठन की भावना एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष महोदया द्वारा समस्त नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारीगण से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh