Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मोहन सेतु निर्माण को लेकर जनपद के सभी कांग्रेसी मुख्यमंत्री को सौपेंगे ज्ञापन

देवरिया।बरहज,नगरपालिका स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन से बुधवार को मोहन सेतु के निर्माण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व मे भारी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्त्ता एवं क्षेत्र की जनता पदयात्रा कर मोहन सेतु के पास धरने पर बैठे ।
बताते चले कि बुधवार को नगरपालिका स्थित लाजपत भवन से  भारी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्त्ता एवं क्षेत्र की जनता, कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व मे पदयात्रा कर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गाँधी जिंदाबाद एवं बरहज की धरती करे पुकार, मोहन सेतु दे दो सरकार का नारा लगाते हुए मोहन सेतु पहुँच कर धरने पर बैठे। इस दौरान रविप्रताप सिंह ने कहा की आज हम लोग  धरने पर बैठकर साशन एवं प्रशासन को जगाने का कार्य किये है, और गुरुवार को जलसत्याग्रह करेंगे तथा शुक्रवार को जनपद के सभी कांग्रेसीजन मोहन सेतु निर्माण को लेकर मुख्य्मंत्री को ज्ञापन सौपेंगे।उन्होंने कहा की वर्षो से निर्माणधीन पड़े मोहन सेतु के निर्माण की ओर से सरकार अपनी आंखे मुंद ली है इस लिए क्षेत्र की जनता के साथ जनपद के सभी कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपकर उन्हें जगाने का कार्य करेगे। इस दौरान भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh