Crime News / आपराधिक ख़बरे

बाजार गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव मिलने से मचा हड़कंप

अतरौलिया आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाजार के समीप उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बढ़या गांव निवासी दिनेश उर्फ रिंशु (35) पुत्र कोमल रविवार को घर से बाजार सामान लेने के लिए निकले थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बाजार के पास उनका शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता, 12 वर्षीय पुत्र मंगेश, 7 वर्षीय पुत्री खुशी और 5 वर्षीय पुत्र अंकुश को छोड़ गए हैं। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि दिनेश खाना खाने के बाद बाजार सामान लेने गए थे, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत की सूचना मिल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh