आजमगढ़: अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिट्टी खनन में प्रयुक्त ट्रैक्टर सीज
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रानी की सराय पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमिताबचन्द पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मझगांव में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर (चेसिस नंबर MBNAG49NDTTD85302, इंजन नंबर CC.2353/SKD02588) मिला। पुलिस ने वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
- उपनिरीक्षक अमिताबचन्द
- कांस्टेबल सुनील कुमार
GGS NEWS 24
























































Leave a comment