112 पुलिस पर हुआ पथराव लाठी,डंडे और ईट से भी हुआ हमला, पुलिस भागकर बचाई जान।
देवरिया । जनपद के थाना बरियापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गौर कोठी के गोसाईटोला पर जहां एक व्यक्ति द्वारा रात लगभग 11 बजे 112 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज की सूचना पाकर रात में 112 पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की,पता चला कि दो लोगों का किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हुआ धीरे-धीरे मामला गाली गलौज तक पहुंच गई हाथापाई करने की भी बात सामने आयी!
इसी बात को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया तभी अचानक से एक पक्ष द्वारा पुलिस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए और उलाझ गए जिसपर 112 पुलिस समझाने का प्रयास किया मगर पक्ष समझने को तैयार नहीं थे गाली गलौज पुलिस के सामने करने लगे!इसमें कई लोग शराब के नशे में भी धुत थे बीच बचाव कर रही पुलिस पर एक पक्ष द्वारा पथराव भी कर दिया गया लाठी डंडे लेकर पुलिस को दौड़ा लिया गया स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया गया !
बेकाबू देख 112 ने इसकी सूचना बरियापुर थाने पर दिया कुछ समय बाद थाना प्रभारी और मय फोर्स
मौके पर पहुंच गए आक्रोशित पक्ष मानने का प्रयास किया लेकिन वह मानने तैयार नहीं थे शराब के नशे में दबंगई पुलिस के साथ दिखा रहे थे!
जानकारी के अनुसार हमलावर दबंग पक्ष के वहां दो लोग सरकारी पद पर सफाईकर्मी में तैनात है!
इसपर पुलिस ने अपने मय फोर्स के साथ कार्यवाही की मौका देख हमलावर भागने में सफल रहे मौके पर पुलिस द्वारा दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने लायी गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
























































Leave a comment