Education world / शिक्षा जगत

उन्नाव: सीयू यूपी स्कॉलर समिट-2026 फेज़-2 शुरू, 50 करोड़ की स्कॉलरशिप से 3,000 प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर

उन्नाव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा और कौशल विकास को नई दिशा देने की पहल के तहत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में दो दिवसीय 'सीयू स्कॉलर समिट-2026' के फेज़-2 का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन देश के 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए 750 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 3,000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को लगभग 50 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति देकर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एयरोस्पेस और डिफेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में दक्ष बनाना आवश्यक है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के मैनेजिंग डायरेक्टर जय इंदर सिंह संधू ने बताया कि विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक एआई स्पेस, एडवांस लैब्स, जीपीयू इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय रिसर्च सुविधाएं विकसित की गई हैं। इंडस्ट्री-ड्रिवन शिक्षा मॉडल के कारण कई छात्र वैश्विक कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए चयनित हो चुके हैं।

 

विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीयूसीईटी के माध्यम से 50 करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्ति की घोषणा की है। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जा रही है।

 

समिट में "फ्रॉम स्कॉलर टू फ्यूचर-रेडी प्रोफेशनल: एआई, एयरोस्पेस, डिफेंस एंड इंजीनियरिंग" विषय पर विशेषज्ञों ने भविष्य की तकनीकों, वैश्विक करियर अवसरों और नवाचार पर चर्चा की। वहीं अभिनेता कुमुद मिश्रा ने युवाओं को अपनी अलग पहचान बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आलोक कुमार, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. विनीत कुमार नायर, प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह सहित शिक्षा एवं उद्योग जगत के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

— GGS NEWS 24


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh