Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत अंश फाउंडेशन द्वारा किया गया पौधारोपण

देवरिया।स्थानीय बरहज क्षेत्र में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आज अंश फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की योजना एक वृक्ष मां के नाम के अंतर्गत बृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें आम, आवला, अगस्त, कचनार और अन्य छायादार पौधा लगाया गया यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित किया गया था इस कार्यक्रम में सुजीत पाण्डेय, विनय मिश्रा, हिमांशु शर्मा, अनुपम मिश्रा, शकुंतला देवी, आकांक्षा मिश्रा, बिट्टू विश्वास, पुष्पा पाण्डेय, अनमोल सिंह भरपूर सहयोग किया इस दौरान स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास पीजी कॉलेज आश्रम ,संस्कृत विद्यालय आश्रम बरहज ,और अनंत पीठ आश्रम बरहज में पौधारोपण कार्य किया गया।
अध्यक्ष अभय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पौधारोपण कार्य परम पूनीत काम है आज के समय में अगर पर्यावरण सुरक्षित नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ी बहुत ही पछताएगी इसलिए हम लोगों को चाहिए धरती के संतुलन को बनाए रखने के लिए यथासंभव पेड़ पौधे लगाते रहना चाहिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh