Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाधान दिवस में आए कुल 57 में से 6 का हुआ मौके पर निस्तारण

देवरिया। शनिवार को होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन प्रतियोगी परीक्षाओं के होने के कारण सोमवार को सलेमपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें कुल 57 मामले आए। इनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह (आईएएस) की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। उन्होंने शेष बचे सभी मामलों का सूक्ष्म निरीक्षण कर अति शीघ्र समाधान का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने समाधान दिवस में आए अधिकारियों से कहा कि हमें समस्या का समाधान मांगने वालों को जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान कर सरकार की मनसा को समाज में संदेशित करना होगा। आज आए कुल 57  मामलों में राजस्व विभाग के 34, पुलिस विभाग के 15, विकास विभाग का 1 और अन्य विभागों के 7 मामले आए जिनमें से राजस्व विभाग के पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और अन्य विभागों में आए दो मामलों का निस्तारण मौके से अधिकारियों ने कर दिया। शेष बचे हुए 51 मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सुश्री दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार गोपाल जी सहित सभी विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh