Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कपरवार तिराहे पर पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का हुआ भव्य स्वागत

देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के देवरिया आगमन पर कपरवार तिराहे पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के बरहज विधानसभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव सहित कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर रामू सिंह, सुधाकर चौरसिया, नीरज वर्मा, सुंदर पटवा, गोपी यादव, रमेश कुमार राव, धर्मदेव कुशवाहा, विनोद यादव, पवन चौहान, सुमित तिवारी और बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत के बाद पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा क्षेत्र के हथिया नवतना गांव के लिए रवाना हुए। 
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh