स्कूल चलो अभियान के तहत पीएम श्री विद्यालय इचौना बाजार में जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
देवरिया।सलेमपुर,स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय, इचौना बाजार में बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
इस अवसर पर रैली में खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर, टाउन एरिया अध्यक्ष श्री राम यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार मिश्रा, सभासद संजय श्रीवास्तव एवं विजय श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
टाउन एरिया अध्यक्ष श्री राम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली हरैया से होते हुए पूरे वार्ड में भ्रमण करती हुई पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान बच्चों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े नारे लगाए और लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया और शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।


























































Leave a comment