बहादुर यादव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटनी में किया गया पौधा रोपण
देवरिया।जनपद के नगर पंचायत भटनी में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आज महाविद्यालय परिसर में पूर्ण उत्साह के साथ महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों द्वारा पौधारोपण कर वन महोत्सव का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।महाविद्यालय के प्रबंधक कैप्टन जयराम यादव ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वन ही मानव जीवन का मूल आधार है अतः जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए सभी से पौधारोपण करने का आग्रह किया ।सहसंस्थापिका श्रीमती मीना देवी ने पौधारोपण कर सभी का उत्साह वर्धन किया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश कुमारगोंड डॉ अभिनव द्विवेदी डॉ स्वर्ण रानी मनीष यादव बालकिशन यादव आईटीआई के प्राचार्य उमेश चंद्र यादव एवं कार्यालय के कर्मचारी अभिषेक ,सौरव राजू आदि सभी लोग उपस्थित रहे।


























































Leave a comment