Latest News / ताज़ातरीन खबरें
नागरिक सुविधा एवं जन समस्या का त्वरित समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता श्वेता जायसवाल
देवरिया।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की नगर अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने आज गौरा निवासी पप्पू सिंह के आवास पर नगर पालिका कर्मचारियों के साथ वार्ड के निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
इस दौरान जनन निकासी सड़क साफ सफाई जिला लाइट एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि सभी कार्यों का शीघ्र पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है नगर के प्रत्येक वार्ड का संतुलित विकास बेहतर नागरिक सुविधा एवं जन समस्याओं का त्वरित समाधान ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


























































Leave a comment