एक पौधा मां के नाम एवं बन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ।
देवरिया।आज दिन मंगलवार दिनांक 07.07.2026 को वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, बरहज में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक दीपक मिश्रा उर्फ साका बाबा, विधायक बरहज रहे। उनके कर-कमलों द्वारा पौधरोपण एवं पौध वितरण कर वन महोत्सव का शुभारंभ हुआ
इस अवसर पर श्री कृष्णा इंटर कॉलेज आश्रम बरहज के प्रधानाचार्य, अशोक कुमार शुक्ला,छात्र-छात्राओं, ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया तथा पौध वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री हरीश श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर श्री घनश्याम कुमार, वन दरोगा श्री राज सिंह, वन रक्षक श्री गोविंद यादव एवं वन रक्षक श्री अयूब सहित वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी उपस्थित लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना तथा हरित आवरण में वृद्धि करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, ग्रामवासियों एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।


























































Leave a comment