बरहज में राजकीय बस स्टैंड और नाला निर्माण की उठी मांग
देवरिया ।बरहज में राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा एवं समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से बरहज नगर पालिका क्षेत्र में राजकीय बस स्टैंड के निर्माण,कहाँव–गहिला
कल्यानी–अण्डिला ताल क्षेत्र की जल निकासी के लिए स्थायी नाला निर्माण, मईल–मुसैला मार्ग की मरम्मत तथा मईल थाना के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हटाने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान से आम जनता, किसानों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, प्रशासन ने सभी मांगों पर परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


























































Leave a comment