Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सुबह टहल रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत।

 देवरिया।सलेमपुर देवरिया मुख्य मार्ग पर सलेमपुर स्थित कनकस्विट्स के पास खड़ी दूध से भरी ट्रक में पीछे से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान सड़क किनारे टहल रही एक अज्ञात महिला ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। 

प्राप्त सूचना के आधार पर मृतका की पहचान बबीता देवी पत्नी स्वर्गीय विपिन बिहारी उम्र 48 साल निवासी अहिरौली लाल सलेमपुर के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि बबीता देवी सलेमपुर के चूड़ा गली में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलती थी बबीता देवी के दो बच्चे हैं एक स्नेहा कुमारी उम्र 18 साल दूसरा आदित्य कुमार 16 वर्ष इस घटना के बाद दोनों बच्चों का रो-रो करके बुरा हाल हो गया है इसकी सूचना मृतक बबीता देवी के परिवार को दे दी गई है

और शव को सलेमपुर कोतवाली द्वारा मिर्ची हाउस भेज दिया गया है।

पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh