विशालकाय अजगर देखकर सहमे ग्रामीण,मौके पर पहुंचे वनकर्मी , सात फीट के अजगर ने देखते देखते निगला नील गाय के बच्चे को
सरायख्वाजा जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बबरखा गांव के एक खेत में शुक्रवार विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनकर्मी को दी, सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बबरखा गांव के निवासी मोती लाल यादव सुबह उठकर अपने खेत के तरफ जब टहलने के लिए निकले थे इसी दौरान उन्हें अपने खेत से कुछ विचित्र तरह की आवाज सुनाई पड़ी जैसे ही वह पास जाकर देखें तो वहां एक विशालकाय अजगर को नील गाय के बच्चे को निगलते देखकर वह डर गए और उन्होंने शोर गुल मचाना शुरू कर दिया, शोरगुल की आवाज सुनते ही सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जुड़ गए और इसकी जानकारी वन विभाग टीम को दी। अजगर की खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई और अजगर को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग वहां जुट गए कई ने मोबाइल से अजगर का वीडियो बनाया और कईयों ने अजगर की तस्वीर मोबाइल में कैद कर ली। घंटों ग्रामीणों का अजगर देखने के लिए हुजूम जुटा रहा। वन कर्मीयो ने बताया कि पकड़े गए अजगर की लंबाई लगभग 7 फीट तथा वजन 35 किलो के आसपास होगा जिसे मौके से पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

























































Leave a comment